आज के समय में, लोगों मे दिल की समस्यायें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक जैसी समस्या लोगों में, एक उभरती हुई समस्या है। आज के समय में लोगों को हार्ट अटैक जैसी समस्या होना एक आम बात ही गयी है, क्योंकि पहले के समय में, हार्ट अटैक जैसे गंभीर मामले, बुजुर्गों और हार्ट की बीमारी के इतिहास वाले मरीजों में देखने को मिलते थे, और अब यह समस्या बच्चों और नौजवानों में भी देखने को मिल रही है। अब हर साल ऐसा देखने को मिलता है, कि हार्ट अटैक की वजह से लाखों लोगों की जान चली जाती है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति का इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इस तरह की समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। वक्त रहते ही, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी के लक्षणों की पहचान करके और उचित कदम उठाकर आप इस गंभीर समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। आम तौर पर, क्या आप इसके बारे में जानते हैं, कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से पहले आपको सीने में दर्द, सांस लेने में काफी ज्यादा तकलीफ होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और इसके इलावा, इस समस्या के कारण, आपके दांतों और मसूड़ों में भी कई तरह के लक्षण नज़र आने लग जाते हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से, हार्ट अटैक जैसी समस्या होने पर दांत और मसूड़ों में दिखने वाले लक्षण और साथ ही इस समस्या से बचने के तरीकों के बारे में? विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
हार्ट अटैक के कारण दांतों और मसूड़ों में दिखने वाले लक्षण
डॉक्टर के अनुसार, हार्ट अटैक और दांतों के दर्द और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं के बाच में एक गहरा सबंध होता है। आपको बता दें, कि खराब मौखिक स्वास्थ्य की वजह से, दिल की सेहत खराब होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आम तौर पर, दाँतों में काफी लम्बे वक्त से जमी गंदगी, मसूड़ों में सूजन आदि को आम समझकर बिलकुल भी नज़रअंदान नहीं करना चाहिए। इससे आपको काफी ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। हार्ट अटैक आने पर मसूड़ों और दांतों में इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि
- दांतों में लगातार दर्द का होना।
- कुछ भी खाते समय दांतों में काफी ज्यादा तकलीफ का होना।
- दांतों में गंभीर सेंसिटीविटी की समस्या होना।
- लगातार, दांतों के दर्द के साथ-साथ पसीने का आना।
- अच्चानक से ही मसूड़ों से खून बहना शुरू हो जाना और कंपकंपी महसूस होना।
- एनजाइना पेक्टोरिस यानी कि दांतों में तेज दर्द की समस्या का होना।
हार्ट अटैक जैसी समस्या से बचने के तरीके
आम तौर पर, हार्ट अटैक एक गंभीर और एक जानलेवा बीमारी है। इस समस्या से बचाव के लिए आपको अपनी खाने- पीने और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों में बदलाव करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से बचने के लिए आपको ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर आदि को कंट्रोल में रखने और साथ ही नियमित रूप से कसरत करने की जरूरत होती है। दरअसल, आपको हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से बचने के लिए इन चीजों का विशेष रुप से ध्यान रखने की जरूरत होती है।
- इस दौरान, बहुत ज्यादा मसालेदार और तेल वाले खाने का सेवन करने से अपने आप को बचाएं।
- अपनी रोजाना की डाइट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
- ज्यादातर, स्मोकिंग और शराब का सेवन करने से अपने आप का बचाव करें।
- इस तरह की स्थिति से बचने के लिए, लगातार रोजाना कम से कम 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें
- इस के लिए आप, रोजाना ध्यान और ब्रीदिंग जैसी तकनीक का अभ्यास करें।
निष्कर्ष : आज के समय में हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या होना एक आम बात है। हार्ट अटैक और दांतों के दर्द और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं के बाच में एक गहरा सबंध होता है। हार्ट अटैक आने से पहले दाँतों और मसूड़ों में कई तरह के लक्षण, जैसे कि दांतों में लगातार दर्द का होना और मसूड़ों से खून बहना आदि जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इससे बचाव के लिए आप डाइट में ऊपर बनाई गई चीजों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा कसरत, तंबाकू और शराब का सेवन बंद करना महत्वपूर्ण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और अगर आपको भी हार्ट से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या है और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही दीपक हार्ट इंस्टीट्यूट में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में जानकारी पर्पट कर सकते हैं।

Leave A Reply